मुकुल पंचोली बने सहाड़ा तहसील अध्यक्ष ब्राह्मण महासभा ने सौपी जिम्मेदारी

मुकुल पंचोली बने सहाड़ा तहसील अध्यक्ष, ब्राह्मण महासभा ने सौंपी जिम्मेदारी सहाड़ा अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा संगठन विस्तार के तहत सहाड़ा तहसील अध्यक्ष पद पर मुकुल पंचोली की नियुक्ति की गई है। उनकी सामाजिक सक्रियता, व्यापक सोच एवं संगठनात्मक कार्यक्षमता को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। महासभा के भीलवाड़ा जिला उपाध्यक्ष जुगनू तिवाड़ी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मनोज शर्मा (गोटे वाला) की अनुमति एवं प्रदेश महामंत्री बृजेश पारीक की अनुशंसा पर मुकुल पंचोली को सहाड़ा तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री बृजेश पारीक ने युवाओं को संबोधित करते हुए उनमें जोश और उत्साह का संचार किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को सही दिशा और मार्गदर्शन प्रदान करना संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने युवाओं से अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। पारीक ने संगठन की रीति-नीति का पालन करते हुए समाजहित एवं सामाजिक एकता के लिए कार्य करने तथा भीलवाड़ा जिले में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के निर्देश भी दिए। कार्यक्रम में प्रदेश संरक्षक श्याम सुंदर त्रिपाठी, कला व्यास, प्रेमशंकर व्यास, रेखा पंचोली, सुरेश पंचोली, ओमप्रकाश उपाध्याय, राहुल तिवारी, दीपक तिवारी सहित कार्यक्रम प्रभारी प्रवीण शर्मा, बिट्टूजीत शर्मा, शम्भु पारीक, पुखराज जोशी, ऋषि शर्मा, श्याम सुंदर व्यास एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। नियुक्ति पर समाजजनों एवं संगठन पदाधिकारियों ने मुकुल पंचोली को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Jun 1, 2026 - 14:55
Jun 2, 2026 - 12:28
 0  2
मुकुल पंचोली बने सहाड़ा तहसील अध्यक्ष ब्राह्मण महासभा ने सौपी जिम्मेदारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow