*पीथास में हर्षोल्लास से मनाया रक्षाबंधन*

Aug 28, 2026 - 20:09
 0  34
*पीथास में हर्षोल्लास से मनाया रक्षाबंधन*

नन्ही कलाई पर सजी राखी, भाई बहन के प्रेम की दिखी अनोखी तस्वीर*

 मांडल तहसील के पीथास गांव में भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर तिलक लगाया और उनकी सुख-समृद्धि व दीर्घायु की मंगलकामना की। भाइयों ने भी बहनों की रक्षा एवं सम्मान का संकल्प लेते हुए उपहार भेंट किए।

इस अवसर पर गांव के एक परिवार में एक माह के नन्हे भाई की कलाई पर उसकी बहन ने राखी बांधी। भाई की नन्ही कलाई पर सजी राखी और बहन के चेहरे की खुशी का यह मनमोहक दृश्य भाई-बहन के पवित्र प्रेम का संदेश देता नजर आया। पर्व को लेकर गांव में दिनभर उत्साह का माहौल रहा तथा लोगों ने एक-दूसरे को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow