*नवांकुर संस्था नाटाराम प्रगतिशील विकास समिति ने किया बोरीबंधान*
नाटाराम/ सीतामऊ। मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद के निर्देशन में नवांकुर संस्था नाटाराम प्रगतिशील विकास समिति द्वारा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति नाटाराम के सहयोग से आदर्श ग्राम नाटाराम मे बोरीबंधान किया गया।
किसान दिलीप पाटीदार एवं मनीष पाटीदार ने बताया कि बोरीबंधान करने से बहता हुआ पानी रुकता है। जिससे कुऍ का जल स्तर बढता है। फसल को पिलाने मे भी लाभ मिलता है।
पाटीदार ने बताया कि पानी भरा रहने से पशु पक्षियों को भी पानी मिलता है। बोरीबंधान कर बहुत कम लागत में हम दो से तीन बार फसल को पानी दे सकते हैं।
बोरी प्रदान करते समय विकासखंड समन्वयक नारायणसिंह निनामा ,परामर्शदाता हरिओम गंधर्व,अशोक दमामी,पटवारी सहायक नईम पठान, किसान इंद्रमल पाटीदार,मोहम्मद मंसुरी,रुस्तम मंसुरी,दयाराम मालवीय, एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति नाटाराम एवं नवांकुर संस्था नाटाराम प्रगतिशील विकास समिति के सदस्य उपस्थित थे।
What's Your Reaction?







