कार चोरी के मामले में 12 साल से फरार शातिर आरोपी गिरफ्तार।

Dec 5, 2025 - 16:20
 0  216
कार चोरी के मामले में 12 साल से फरार शातिर आरोपी गिरफ्तार।

भीलवाड़ा। कोतवाली थाना पुलिस द्वारा कार चोरी के मामले पिछले 12 साल से फरार 5000 हजार के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया।

कोतवाली थाना अधिकारी शिवराज गुर्जर ने बताया कि 14 जून 2013 को शाम की सब्जी मण्डी गुर्जर मौहल्ला निवासी श्याम लाल गुर्जर ने थाने में रिपोर्ट दी।

रिपोर्ट के अनुसार घर के सामने खड़ी एक बोलेरो जीप संख्या आरजे 06 यूए 9993 जो सुबह 6.00 बजे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया

 । पुलिस द्वारा चोरी का मामला दर्ज कर अनुसन्धान हेतु टीम गठित किगी। गठित टीम द्वारा कडी लगन व मेहनत से वांछित आरोपी की पाली, अजमेर, ब्यावर, जोधपुर में तलाष की गई।

आरोपी द्वारा अलग अलग स्थानों पर मजदूरी करने व फरारी काटने के दौरान टीम द्वारा धरपकड हेतु लगातार पीछा कर अथक प्रयास के बाद जोधपुर की तरफ फरारी काटने व मजदूरी करते हुए आरोपी सूरजाराम पुत्र रघुनाथ राम विष्नोई निवासी एकल खोरी पुलिस थाना ओसिंया जिला जोधपुर को गिरफ्तार किया ।

आरोपी द्वारा चोरी की जीप के सम्बंध पूछताछ जारी है।

गठित पुलिस टीम:-

01 श्षिवराज गुर्जर पु.नि./थानाधिकारी थाना कोतवाली जिला भीलवाडा।

02 गोविन्द सिंह हैड कानि. 285 थाना कोतवाली जिला भीलवाडा।

 03 मांगीलाल कानि. 2095 थाना कोतवाली जिला भीलवाडा।

 गिरफ्तार अभियुक्त:-

01 सूरजाराम पुत्र रघुनाथ राम विष्नोई निवासी एकल खोरी पुलिस थाना ओसिंया जिला जोधपुर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow