विशेष दिव्यांगजन कार्मिक को पदोन्नति पर मिली नई जिम्मेदारी
भीलवाड़ा ।
सहायक अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग उपखंड गुलाबपुरा (भीलवाड़ा) में कार्यरत सहायक प्रशासनिक अधिकारी नेमी चन्द माली को विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा पर वरिष्ठता-सह-योग्यता के आधार पर नियमित पदोन्नति प्रदान की गई है।
मुख्य अभियन्ता (प्रशासन) जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, राजस्थान जयपुर के आदेश क्रमांक स्वा./स्था./2026-2027/135 दिनांक 22 मई 2026 के तहत वर्ष 2025-26 में उन्हें अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के पद पर चयनित किया गया।
विशेष दिव्यांगजन श्रेणी में आने के कारण विभाग द्वारा मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए उनका पदस्थापन कार्यालय सहायक अभियंता जन स्वास्थ्य अभियंत्रिक विभाग गंगापुर (भीलवाड़ा) के रिक्त पद पर किया गया है।
नेमी चन्द माली वर्तमान में कार्यालय सहायक अभियन्ता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग उपखण्ड गुलाबपुरा (भीलवाड़ा) में सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। अब उनका स्थानांतरण एवं पदस्थापन कार्यालय सहायक अभियन्ता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग उपखण्ड गंगापुर (भीलवाड़ा) में किया गया है।
माली के पदोन्नति होने पर विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शुभ चिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
What's Your Reaction?







