लोसर की पुण्य समृद्धि में आयोजित रक्तदान शिविर

Jan 5, 2025 - 18:19
 0  119
लोसर की पुण्य समृद्धि में आयोजित रक्तदान शिविर

181 यूनिट रक्त संग्रहण किया गया

रामप्रसाद माली गंगापुर- भारत विकास परिषद शाखा गंगापुर द्वारा स्वर्गीय शांतिलाल जी लोसर की पुण्य स्मृति में लोसर परिवार के सहयोग से रविवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। दिनेश श्रोत्रिय ने बताया कि शिविर में 10 महिलाओं सहित 181 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया! रक्तदाताओ को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 रक्त का संग्रह रामस्नेही चिकित्सालय भीलवाड़ा व अरिहंत हॉस्पिटल भीलवाड़ा की टीम द्वारा किया गया! इससे पूर्व शिविर का शुभारंभ रीजनल महासचिव संदीप बाल्दी ,भारत विकास परिषद मध्य प्रान्त के अध्यक्ष गोविंद सोडाणी ,नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश चंद्र तेली , शाखा प्रभारी नामधर परीक्षित शाखा अध्यक्ष भेरूलाल सुराणा ,शाखा संरक्षक प्रहलाद राय सोमानी ,शिविर संयोजक चमन लोसर ,कमलेश लोसर , शिविर प्रभारी सुरेश सिंघवी ,प्रकल्प प्रभारी पवन लोहिया ,राजेश समदानी , लोसर परिवार के पुष्पा देवी, अमित लोसर ,वरुण लोसर ,सुनीता लोसर ,तरूणा ,नगर मण्डल भाजपा अध्यक्ष संजय रुइया ने मां भारती, युग पुरुष स्वामी विवेकानंद और स्व. शांतिलाल जी लोसर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम गायन के साथ किया गया! इस शिविर का कांग्रेस विधायक प्रत्याशी राजेंद्र त्रिवेदी ,रायपुर प्रधान शिवराज सिंह बाड़ी , उप प्रधान गोपाल सोमानी ने भी अवलोकन किया गया तथा मानव सेवार्थ रक्तदाताओं का हौसला अफजाई की ।

इस रक्तदान शिविर के दौरान , शाखा सचिव अखिलेश अग्रवाल ,वित्त सचिव तुषार अग्रवाल ,, प्रकल्प प्रभारी राजेश समदानी शिविर प्रभारी अरविंद चौधरी,सुरेश तिवारी ,गिरिराज सोमानी, पवन रुइया ,चैनसुख जीनगर ,मनोज मूंदड़ा आशीष सेन रामनारायण वैष्णव ,नंद किशोर तेली ,निखिल शर्मा,राजकुमार वैष्णव , कुलदीप बुलिया , सत्यनारायण चेचानी ,जयसिंह जेतमाल , भावेश न्याति ,राजकुमार अग्रवाल आशीष देसरडा प्रांतीय अभिरुचि शिविर प्रभारी वंदना बाल्दी महिला सदस्या पूजा लोहिया ,दीपिका सोनी ,दया सैनी ,अरुणा श्रोत्रिय ,विमला साहू ,रीना समदानी , निशा समदानी , नगर पालिका उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गहलोत ,नेता प्रतिपक्ष शिवलाल जीनगर ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष मुकेश चंदेल ,मानव जीव दया संस्थान के सचिव सुनील जोशी ,पार्षद भेरू भील ,मोनू तिवारी गंगापुर के गणमान्य नागरिक आदि मौजूद रहे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow