जनशताब्दी एवं मेवाड़ एक्सप्रेस के ठहराव को लेकर चीफ इंजीनियर पश्चिम मध्य रेल्वे को सौंपा ज्ञापन

Oct 18, 2025 - 13:22
 0  55
जनशताब्दी एवं मेवाड़ एक्सप्रेस के ठहराव को लेकर चीफ इंजीनियर  पश्चिम मध्य रेल्वे को सौंपा  ज्ञापन

सूरौठ ।मीडिया प्रभारी रामप्रताप पाराशर ने बताया कि रेल्वे स्टेशन फतेहसिंहपूरा सूरौठ में जनशताब्दी एवं मेवाड़ एक्सप्रेस के ठहराव एव आरक्षण खिड़की खोलने की मांग को लेकर मुख्य अभियंता चीफ इंजीनियर जबलपुर को ज्ञापन दिया ।

मीडिया वार्ता में पंचायत समिति सदस्य बृजेश भारद्वाज ने बताया कि फतेहसिंहपूरा में रेल्वे स्टेशन होने के साथ साथ 4 कॉलेज एवं 15 विद्यालय है और 48 गांव भी जुड़े हुए हैं इसके अलावा 25000 की आबादी है और 5से 8000 कर्मचारी एवं मजदूर बाहर काम करते है।

 आपको बता दें कि संपूर्ण सुविधा होने के बाबजूद एक्सप्रेस गाड़ियों का ठहराव नहीं होने से क्षेत्र के लोगों को 20 किलोमीटर दूर बाहर जाना पड़ता है।

 इसलिए जल्द से जल्द एक्सप्रेस गाड़ियों के ठहराव की मांग को पूरा किया जाए, जिससे आमजन को राहत मिल सके।

 इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य बृजेश भारद्वाज, समाजसेवी रजनीश मीना,विश्राम मीना,मीडिया प्रभारी रामप्रताप पाराशर, प्रमोद तिवारी, गौरव सिंघल, बलवंत कुमार,साहब सिंह, विनोद वेदप्रकाश शर्मा, सहित हजारों ग्रामीण उपस्थित रहे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow