प्रेस सोसायटी के चुनाव संपन्न* *वरिष्ठ पत्रकार पाराशर बने अध्यक्ष

Oct 18, 2025 - 13:09
Oct 18, 2025 - 13:10
 0  60
प्रेस सोसायटी के चुनाव संपन्न*   *वरिष्ठ पत्रकार पाराशर बने अध्यक्ष

भीलवाड़ा

भीलवाड़ा प्रेस सोसायटी (रजि.) की कार्यकारिणी के गठन को लेकर आयोजित आमसभा में अधिस्वीकृत पत्रकार विश्वनाथ पाराशर को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया ।

सोसायटी के संस्थापक महासचिव एवं सदस्यता प्रभारी शहजाद खान की अध्यक्षता में आयोजित आमसभा में सबसे पहले जिन पत्रकार साथियों ने नई सदस्यता ग्रहण की एवं पिछले सदस्यों ने सदस्यता का नवीनीकरण कराया उन सबकी सदस्यता को प्रमाणित किया गया और सभी अधिकृत सदस्यों की उपस्थित में पत्रकार शिवकुमार शर्मा ने अध्यक्ष पद के लिए विश्वनाथ पाराशर का नाम प्रस्तावित किया जिसका सभी सदस्यों ने ध्वनिमत से अनुमोदन कर उन्हें अध्यक्ष घोषित किया और सात दिवस में अपनी कार्यकारिणी गठित करने का अधिकार भी दिया गया ।

आमसभा में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी के विधान में 3 वर्षीय कार्यकाल को 2 वर्ष किया गया एवं संस्थापक महासचिव खान ने पिछले 10 वर्षों का सी.ए. द्वारा प्रमाणित आमद खर्च का लेखा-जोखा (बैलेंस शीट) प्रस्तुत कर सोसायटी के बैंक खाते का नवीनतम स्टेटमेंट जारी किया ।

 सदस्यों की भावनाओं को देखते हुए निवर्तमान अध्यक्ष नरेंद्र सिंह गोखरू को पत्रकारिता एवं प्रेस सोसाइटी में दिए गए उनके 10 वर्षीय उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए *लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड* देने का निर्णय भी लिया गया ।

बैठक में वरिष्ठ सदस्य शिवकुमार शर्मा, अमिताभ जोशी, बृजेश शर्मा, कपिल शर्मा, डॉ अशोक सोडाणी, दयाराम दिव्य, अंकुर पारीक, पत्रकार स्वतंत्र राजपुरोहित, सुभाष माथुर, सत्यदेव पाराशर, सुरेश डोरिया, अनिल जोशी, शमशाद खान, सोहन मेघवंशी, भेरू लाल गर्ग, राकेश सोनी, करण सिंह गोखरू, शब्बीर खान पठान, जावेद काजी सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow