परिचय सम्मेलन की विवरण पुस्तिका का किया विमोचन

Jan 29, 2025 - 11:37
 0  123
परिचय सम्मेलन की विवरण पुस्तिका का  किया विमोचन
परिचय सम्मेलन की विवरण पुस्तिका का  किया विमोचन

भीलवाड़ा:-भैरू लाल माली

भीलवाड़ा/अजमेर।राजस्थान प्रदेश ज्योतिबा फुले सैनी मालियान एकता समिति द्वारा पूर्व में कराये गए संपूर्ण भारत के समग्र माली सैनी समाज के वैवाहिक परिचय सम्मेलन की विवरण पुस्तिका का विमोचन 26 जनवरी रविवार को गढ़वाल पैलेस तोपदड़ा में किया गया। पुस्तिका का विमोचन समिति के अध्यक्ष अशोक टांक, गोकुल धाम आश्रम के गादीपति वीरभद्र जी महाराज, राजेश भाटी, पार्षद रजनीश चौहान, GSS के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र टांक, मेवा लाल जादम, गोपी किशन जादम, भामाशाह त्रिलोक चंद्र इंदौरा , शारदा मालाकार , कन्हैया लाल , समिति के प्रदेश अध्यक्ष श्याम सोलंकी और अजमेर दक्षिण की विधायक अनीता भदेल इत्यादि ने किया । ज्योतिबा फूले सैनी मालियांन एकता समिति राजस्थान के अध्यक्ष अशोक टाक ने बताया कि इस अवसर पर उपस्थित संस्थान से जुड़े सभी महिला पुरुष युवा पदाधिकारियों और अजमेर नगर निगम के सभी वार्ड से जुड़े 150 कार्यकारिणी पदाधिकारियों को अतिथियों द्वारा नियुक्ति पत्र देकर सम्मान प्रदान किया गया। उन्होंने बताया कि आगे भी निरंतर सदस्यों को जोड़ा जाएगा और और प्रयास किया जाएंगा कि अधिक से अधिक लोग इस संस्थान से जुड़े । जिससे समाज शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़े और राजनीति के क्षेत्र में महिलाओं को भी 33% के आरक्षण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जा सके, ताकि महिलाएं आगे बढ़ चढ़कर राजनीति में आए और इस अवसर का लाभ उठा सके। इस सफल आयोजन का संचालन संस्था के सचिव हेमेंद्र सिंगोदिया ने सफलतापूर्वक किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow