राष्ट्रीय अध्यक्ष करण कुमार का मनाया जन्मदिन ,शुभकामनाओं का लगा तांता
भीलवाड़ा
ऑल इंडिया संपादक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष करण कुमार का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर देशभर से पत्रकारों, संपादकों, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
ऑल इंडिया संपादक संघ राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष एवं पूरी टीम की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष करण कुमार को उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।
संघ पदाधिकारियों ने कहा कि करण कुमार के नेतृत्व में संगठन निरंतर पत्रकार हितों एवं सामाजिक सरोकारों के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।
उनके सरल स्वभाव एवं नेतृत्व क्षमता के कारण युवा पत्रकारों में विशेष उत्साह देखने को मिलता है।
जन्मदिन के अवसर पर सोशल मीडिया पर भी शुभकामनाओं का सिलसिला लगातार जारी रहा।
What's Your Reaction?







