यूनेस्को एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अशोक राठी का निधन

Apr 28, 2024 - 15:13
 0  63
यूनेस्को एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अशोक राठी का निधन

भीलवाडा:-भैरु लाल माली

 भीलवाड़ा । समाजसेवी व जिला यूनेस्को एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अशोक राठी का आकस्मिक निधन से जिला यूनेस्को एसोसिएशन व समाजजनों में शोक की लहर व्याप्त है। उनके निधन की खबर सुनकर संस्था के सदस्यों व पदाधिकारियों में शोक की लहर छा गई। स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली ने राठी के बारे मंे बताते हुए कहा कि वे सरल स्वभाव के धनी होने के साथ साथ मृदुभाषी भी थे। वहीं यूनेस्को एसोसिएशन के अध्यक्ष रहते हुए संस्था के सदस्यों में सामाजिक सरोकार के प्रति सदस्यों को अभिप्रेरित करने में उन्होंने बहुत बड़ा योगदान दिया। उन्होंने अपना जीवन समाजिक सेवा में व्यतीत कर दिया। वहीं यूनेस्को के प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली ने उसके निधन पर शोक जताते हुए कहा कि संस्था में सामाजिक सरोकार निभाने में अग्रणी रहने वाले समाजिक व्यक्ति के निधन होने से अपूर्ण क्षति हुई है जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती है। वहीं जिला यूनेस्को एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष चेतन मानसिंहका, कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश जैन, सचिव जगदीश चन्द्र मून्दड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ललित अग्रवाल, रामचंद्र मून्दड़ा, श्रीमती लता अग्रवाल सहित सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने उनके निधन पर शोक जताया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow