बजरी माफिया की हाईवे पर ‘अवैध दौड़’!

Aug 11, 2025 - 12:03
 0  44
बजरी माफिया की हाईवे पर ‘अवैध दौड़’!

कानून का नहीं कोई खौफ

भीलवाड़ा जिले का बागोर से गंगापुर मेगा हाईवे बजरी माफिया का ‘तेज रफ्तार अड्डा’ बन चुका है।

 रोजाना रात के अंधेरे में 3 बजे से लेकर सुबह 7 बजे तक बजरी से ठसाठस भरे ट्रैक्टर दौड़ते हैं—मानो यहां कानून का कोई अस्तित्व ही नहीं।

सोमवार सुबह करीब 6 बजे सोरती दरवाजा, गंगापुर के पास एक ट्रैक्टर इतने बेखौफ तरीके से निकला जैसे पुलिस, नाके और नियम—सब इनके लिए मजाक हों।

 स्थानीय लोगों का कहना है कि बजरी माफिया का ये खेल खुलेआम जारी है और प्रशासन सिर्फ मूकदर्शक बना बैठा है। सवाल उठता है—क्या कानून सिर्फ आम जनता के लिए है, माफियाओं के लिए नहीं?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow