आपसी सहमति से हुआ खाता विभाजन

Oct 25, 2025 - 20:43
 0  89
आपसी सहमति से हुआ खाता विभाजन

भीलवाडा। ग्रामीण सेवा शिविर केम्प ग्राम पंचायत फूलियाकलां में आयोजित किया गया।

उपखण्ड अधिकारी फूलियाकलां ओमप्रकाश, तहसीलदार फूलियाकलां रामदेव धाकड, कनिष्ठ अभियंता, पंचायत समिति शाहपुरा एवं प्रशासक ग्राम पंचायत फूलियाकलां के दिशा-निर्देशन में 14 विभागों ने आमजन का कार्य सम्पादित किया और मौके पर ही आमजन को राहत पहुचाई।

शिविर के दौरान ग्राम फूलियाकलां तहसील फूलियाकलां निवासी प्रार्थी कालु पुत्र रामकरण, बद्री पुत्र रामकरण एवं शिवराज पुत्र रामेश्वर जाति माली ने ग्राम फूलियाकलां स्थित अपनी सह खातेदारी भूमि खसरा संख्या 4493 की आपसी सहमति से खाता विभाजन करवाने के लिए उपखण्ड अधिकारी फूलियाकला के समक्ष उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया।

 फूलियाकलां निवासी प्रार्थी नानूराम पुत्र रूघनाथ एवं लालीदेवी पत्नि धनराज जाति बैरागी ने भी ग्राम फूलियाकलां स्थित अपनी सह खातेदारी भूमि खसरा संख्या 4694, 4695, 4698 की आपसी सहमति से खाता विभाजन करवाने के लिए उपखण्ड अधिकारी फूलियाकला के समक्ष उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया।

 उपखण्ड अधिकारी फूलियाकलां ने तत्काल तहसीलदार फूलियाकलां को नियमानुसार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।

जिस क्रम में तहसीलदार फूलियाकलां के निर्देशानुसार राजस्व टीम द्वारा तत्परता से प्रार्थियों की समस्या को संज्ञान में लेते हुए आपसी समझाइश एवं सहमति से विभाजन प्रस्ताव मौके पर ही बनाकर तहसीलदार के समक्ष प्रस्तुत किया।

तहसीलदार ने विभाजन प्रस्ताव पर सहमति विभाजन के आदेश जारी किये जाकर प्रार्थीयों को राहत प्रदान की और वर्षो पुरानी समस्या का मौके पर ही समाधान किया।

सहमति से खाता विभाजन होने पर प्रार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त की और राज्य सरकार तथा पूरे प्रशासन को धन्यवाद दिया।

इस प्रकार ग्रामीण सेवा शिविर ग्रामीण कृषको को उनके अधिकार दिलाने में सफल हुआ तथा यह केम्प उनके लिए वरदान साबित हुआ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow