बाइक ट्रैक्टर भिडंत में एक व्यक्ति गंभीर घायल

Jun 13, 2024 - 16:09
 0  78
बाइक ट्रैक्टर भिडंत में एक व्यक्ति गंभीर  घायल

बनेड़ा:-उदय लाल रेगर

शाहपुरा मार्ग पर जोरावरपुरा चौराहा पर गुरुवार को बाइक ट्रैक्टर एक्सीडेंट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। 108 के पायलट फूलचंद डीडवानिया ने बताया कि बनेड़ा थाना क्षेत्र के जोरावरपुरा चौराहा पर आज बाइक ट्रैक्टर भिडंत में लखन पिता मदन दास उम्र 24 वर्ष भीलवाड़ा निवासी घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया प्राथमिक उपचार के बाद उसे भीलवाड़ा इलाज के लिए रेफर किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow