अभिनेता तुषार कपूर की उपस्थिति, ड्रोन शो, रावण दहन एवं भव्य आतिशबाजी
इस बार के दशहरा मेला के होंगे मुख्य आकर्षण - सुमित काल्या
गुलाबपुरा नगर पालिका के चेयरमैन सुमित काल्या का कहना है कि इस बार का दशहरा मेला और भी भव्य होगा।
इस बार रावण मेघनाथ कुंभकरण के पुतलो के साथ रावण की 15 सदस्य सेना का और लंका का भी दहन होगा।
चेयरमैन काल्या ने बताया कि नगरपालिका गुलाबपुरा के वर्तमान बोर्ड द्वारा पिछले वर्षों मे दशहरे मेले का धूमधाम और भव्यता से आयोजन किया गया।
गुलाबपुरा के लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि पिछले दशहरे मेले में रामायण सीरियल में श्री राम जी का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल व लक्ष्मण जी का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी और सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया पधारे।
प्रख्यात कविवर डॉ. कुमार विश्वास एवं शैलेश लोढ़ा द्वारा कवि सम्मेलन में काव्य पाठ करना गौरवान्वित पल रहे हैं।
इसी क्रम में इस वर्ष भी गुरुवार 2 अक्टूबर को शाम 4:15 बजे प्रख्यात फिल्म अभिनेता तुषार कपूर की विशेष उपस्थिति में सार्वजनिक धर्मशाला से श्री राम जी की सवारी गाजे बाजे ढोल नगाड़े के साथ प्रारंभ होकर मुख्य बाजारों से होते हुए दशहरा मैदान पहुंचेगी।
इस बार दशहरे पर ड्रोन शो, भव्य आतिशबाजी के साथ रावण दहन होगा।
मेले में कई तरह के व्यंजनों की स्टाले लग रही है तथा झूले चकरियो इत्यादि का बच्चे भी लुप्त उठा सकेंगे।
What's Your Reaction?







