40 किलो 385 ग्राम डोडा चूरा बरामद, स्विफ्ट कार जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार

Aug 28, 2026 - 20:44
 0  20
40 किलो 385 ग्राम डोडा चूरा बरामद, स्विफ्ट कार जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार

भीलवाड़ा। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 किलो 385 ग्राम डोडा चूरा बरामद किया है। पुलिस ने मादक पदार्थ परिवहन में प्रयुक्त एक सफेद रंग की मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार (RJ19 CR1156) जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 27 अगस्त 2026 को सदर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि आकोला चौराहे के पास एक संदिग्ध स्विफ्ट कार खड़ी है, जिसमें अवैध मादक पदार्थ होने की संभावना है। सूचना पर सदर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कार को चेक किया। कार की डिक्की से दो काले रंग के प्लास्टिक कट्टे बरामद हुए। तलाशी लेने पर दोनों कट्टों में अफीम डोडा पोस्त चूरा भरा मिला। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से वजन करने पर कुल 40 किलो 385 ग्राम डोडा चूरा पाया गया।

पूछताछ में चालक ने अपना नाम राधेश्याम पुत्र रामाराम सरगरा, उम्र 34 वर्ष, निवासी मेघवालों का बास, बीसलपुर, थाना डांगियावास, जिला जोधपुर बताया। पुलिस ने उससे मादक पदार्थ के परिवहन संबंधी लाइसेंस/परमिट के बारे में पूछताछ की, लेकिन उसके पास कोई लाइसेंस या परमिट नहीं होना बताया गया।

पुलिस ने आरोपी को धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर डोडा चूरा और स्विफ्ट कार को जब्त कर लिया। मामले में प्रकरण संख्या 172/2026 दर्ज कर अनुसंधान जारी है।

कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक सागर राणा आईपीएस के आदेश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश आर्य के निर्देशन में, वृत्ताधिकारी सदर अंजली सिंह के सुपरविजन और सदर थाना प्रभारी प्रह्लाद सहाय के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने की।

गिरफ्तार आरोपी:

राधेश्याम पुत्र रामाराम सरगरा, उम्र 34 वर्ष, निवासी मेघवालों का बास, बीसलपुर, थाना डांगियावास, जिला जोधपुर।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow