विद्यालय से सामान चोरी के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Oct 28, 2025 - 10:50
 0  236
विद्यालय से सामान चोरी के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

घटना में प्रयुक्त एक ट्रेक्टर ट्रॉली को भी किया जप्त

भीलवाड़ा। शहर के उपनगर पुर थाना पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए सरकारी विद्यालय से सामान चोरी करने के मामले मे 2 आरोपियो को गिरफतार कर घटना में प्रयुक्त एक ट्रेक्टर ट्रॉली को भी जप्त किया।

पुर थाना अधिकारी पुष्पा कांसोटिया ने बताया कि गठीला खेडा महात्मा गाँधी सरकारी स्कूल की प्रधानाचार्य संगीता लढा ने 18-10-2025 को थाने में रिपोर्ट दी जिसमे बताया कि महात्मा गांधी सरकारी विधालय गठीला खेडा में दिनांक 17.10.2025 की रात्रि में चोरी हो गई।

जिसमे अज्ञात चोरों द्वारा कार्यालय कम्प्युटर लेब, क्रीडा कक्ष, MDM कक्ष एवं अन्य कक्षा कक्षो के ताले तोड़कर 10 कम्पयुटर सेट और कंप्यूटर सम्बन्धी उपकरण CCTV कैमरे,65 इंच स्मार्ट T.V.,6 दिवार घडीया, 1 प्रिन्टर सेट, बलुटुथ स्पीकर सेट with माउथ पीस, कैंची, स्टेप्लर (बडा छोटा) खेल सामग्री किट, बाल्स एवं अन्य कई सारी छोटी मोटी सामग्री चोरी कर ले गए।

पुलिस द्वारा रिपोर्ट के अनुसार मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। अनुसंधान हेतु पुर थाना पुलिस द्वारा टीम का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज विश्लेष्ण, मानवीय आसूचना संकलन एवं परम्परागत पुलिसिंग तरीको को अपनाते हुए घटना को अंजाम देने वाले आरोपी मुकेश खटीक पिता सुखदेव खटीक निवासी लाम्बा थाना बनेडा और महेन्द्र पुरी उर्फ पिन्टु पिता शिवपुरी निवासी लक्ष्मीपुरा थाना माण्डल हाल किरायेदार देवनारायण चौराहा के पास 100 फीट रोड थाना प्रतापनगर को 27 अक्टूम्बर सोमवार को गिरफतार कर घटना में प्रयुक्त वाहन ट्रेक्टर ट्रॉली को भी जप्त किया गया।

आरोपी मुकेश खटीक के खिलाफ पूर्व मे भी चोरी और नकबजनी के 16 प्रकरण दर्ज है।

आरोपियों से अन्य वारदातो के संबंध मे पुछताछ जारी है।

गठित पुलिस टीम में कांस्टेबल भारत सिंह, विक्रम सिंह , अनिल कुमार का विशेष योगदान रहा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow