राजस्थान माली सैनी कर्मचारी संस्था के चुनाव संम्पन्न।
सुरेश चन्द्र सैनी( रेल्वे वाले) ने ऐतिहासिक जीत हासिल की
भीलवाड़ा /जयपुर । राजस्थान प्रदेश माली सैनी कर्मचारी अधिकारी संस्था के त्रिवार्षिक चुनाव रविवार को सम्प्पन्न हुए।
चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष पद पर सुरेश चन्द्र सैनी (रेल्वे वाले) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी यादराम सैनी को 192 मतों से शिकस्त देते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
चुनाव में 1734 कुल हुए मतदान में से 787 वोट सुरेश चन्द्र सैनी (रेल्वे वाले) ने प्राप्त कर जीत हासिल की।
वही यादराम सैनी 595 वोट प्राप्त करते हुए दूसरे स्थान पर रहे।
348 वोट नरेंद्र सैनी को मिले और वे तीसरे स्थान पर रहे, 4 वोट अन्य को मिले।
इस अवसर पर निर्वाचन अधिकारी गणेश सैनी एडवोकेट एवं उनकी पूरी टीम द्वारा चुनाव पारदर्शीता से संपन्न कराने पर संस्था ने धन्यवाद ज्ञापित किया ।
प्रदेश अध्यक्ष पद पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर राजस्थान प्रदेश माली सैनी महासभा की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।
What's Your Reaction?







