माली समाज के राजनीतिक जागरूकता अभियान के तहत 2 अगस्त को 6 गांवों की संयुक्त विचार गोष्ठी
भीलवाड़ा। राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा द्वारा समाज में राजनीतिक चेतना, संगठनात्मक मजबूती एवं लोकतांत्रिक भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे "राजनीतिक जागरूकता अभियान" के तहत रविवार, 2 अगस्त 2026 को दोपहर 12:15 बजे छह गांवों की संयुक्त विचार गोष्ठी आयोजित की जाएगी।
बैठक सिंदरी का बालाजी, सांगानेर रोड पर होगी, जिसमें बनेड़ा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत खेड़लिया, लक्ष्मीपुरा, कालसांस एवं बबराणा तथा सुवाणा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत रीछड़ा (हुर्निया खेड़ा) एवं नवीन ग्राम पंचायत तस्वारिया के समाजबंधु भाग लेंगे।
कार्यक्रम का आयोजन महासभा के मंत्री एवं कालसांस निवासी सुखदेव माली के नेतृत्व में किया जाएगा। उन्होंने समाज के सभी वरिष्ठजनों, युवाओं, महिलाओं एवं प्रबुद्ध नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
बैठक में समाज के राजनीतिक प्रतिनिधित्व, शिक्षा, संगठन, सामाजिक विकास, युवाओं की भागीदारी तथा समाज के अधिकारों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य समाज को संगठित करना, नेतृत्व क्षमता विकसित करना तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है।
गोष्ठी में मार्गदर्शन हेतु प्रदेश महामंत्री गोपाललाल माली, जिला अध्यक्ष भैरूलाल माली एवं जिला महामंत्री सत्यनारायण (डाबला) को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।
What's Your Reaction?







