बाडीया का श्याम में जलझूलनी एकादशी पर देव भजनो पर नाचे झूमे श्रद्धालु

Sep 4, 2025 - 09:13
 0  71
बाडीया का श्याम में जलझूलनी एकादशी पर देव  भजनो पर नाचे झूमे  श्रद्धालु

जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

 *रायपुर* बाड़ीया श्याम में देव जलझूलनी एकादशी के अवसर पर बुधवार को बडीया श्याम के विभिन्न मंदिरों से ठाकुर जी नगर भ्रमण पर निकले। फूलों से सजी धजे देव विमान में ठाकुर जी को नई पोशाक पहनाकर विराजमान किया गया।

इसके बाद जयकारों के बीच विमान रवाना हुए। , चारभुजा नाथ, सांवरिया सेठ, ठाकुर विराजमान थे सभी श्रद्धालु गण पंडाल में नाचते गाते हुए इसके बाद सामूहिक महाआरती हुई।

प्रसाद वितरण हुआ ठाकुर जी के भक्ति भजनों के साथ आगे आगे चल रहे थे छोटे किशोरों से लेकर नोजवान शामिल रहे। इस अवसर पर शहर में जगह-जगह ठाकुर जी का स्वागत किया गया।

श्रद्धालु देव विमानों के नीचे से निकलते रहे और दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की।

 *राजसी ठाठ बाट से निकले विमान*

सवेरे से ही मंदिरों में इन देव विमानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। भगवान को नई पोशाक पहनाई गई।

इसके बाद शाम को राजसी ठाठ बाट से गाजे बाजे व भजनों के साथ विमान रवाना हुई।

श्रद्धालु इन्हें कंधों पर उठाए चल रहे थे। श्रद्धालुओं ने ठाकुर जी को चंवर डुलाया। जगह- जगह पुष्प वर्षा कर इनका स्वागत किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow