*पूर्व सदर हज यात्री ज़िक्रुद्दीन का किया अभिनंदन*

May 18, 2026 - 13:11
 0  283
*पूर्व सदर हज यात्री ज़िक्रुद्दीन का किया अभिनंदन*

भीलवाड़ा  / पुर स्थिति पठानों के जमात खाने में रविवार को हज की यात्रा पर जाने वाले अंजुमन कमेटी के पूर्व सदर ज़िक्रुद्दीन रंगरेज का आम मुसलमानों की ओर से अभिनंदन किया गया ।

 ज़िक्रुद्दीन दंपति आगामी 20 मई बुधवार को मक्का मदीना की यात्रा के लिए नई दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरेंगे भीलवाड़ा से उनकी विदाई यात्रा चेतक ट्रेन से मंगलवार को प्रारंभ होगी ।

पठानों के जमात खाने में आयोजित उनके विदाई एवं अभिनंदन समारोह में भीलवाड़ा शहर सहित अन्य कस्बों से भी बड़ी संख्या में लोग उन्हें विदाई देने के लिए पहुंचे ।

इस अवसर पर मसूदा के पूर्व विधायक हाजी कयूम खान, जयपुर से हाजी रफीक मोहम्मद, अजमेर से हाजी असलम मोहम्मद, हाजी फारूक मोहम्मद, हाजी सलीम मोहम्मद, मालपुरा से ललू जी पटेल, कांकरोली से हाजी कमरुद्दीन सहित मुस्लिम महापंचायत के महासचिव शहजाद खान, अंजुमन कमेटी के पूर्व सेक्रेटरी रफीक पठान, कौमी एक्शन कमेटी भीलवाड़ा के सचिव उमर नीलगर, इमामुद्दीन मंसूरी के साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे ।

इस अवसर पर सभी ने जिकरुद्दीन दंपती को हज यात्रा की कामयाबी के लिए शुभकामनाएं दी ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow