*डॉ. विनयकांत सक्सेना केन्द्र सरकार की पैरवी हेतु अधिवक्ता नियुक्त*

May 14, 2026 - 19:10
 0  4
*डॉ. विनयकांत सक्सेना केन्द्र सरकार की पैरवी हेतु अधिवक्ता नियुक्त*

जयपुर।

 भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय विधिक कार्य विभाग (न्यायिक अनुभाग) द्वारा एक आदेश जारी कर जयपुर निवासी अधिवक्ता डॉ. विनय कांत सक्सेना को राजस्थान उच्च न्यायालय जयपुर पीठ में केन्द्र सरकार से संबंधित मामलों की पैरवी हेतु नियुक्त किया।

 अधिवक्ता डॉ. विनय कांत सक्सेना को केन्द्र सरकार की ओर से राजस्थान हाई कोर्ट जयपुर बैंच में विभिन्न वादों की प्रभावी पैरवी एवं विधिक प्रतिनिधित्व की जिम्मेदारी दी गई।

यह नियुक्ति कराधान मामलों को छोड़कर अन्य सभी केन्द्रीय सरकारी वादों के संचालन के लिए की गई है।

मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में बताया गया कि राष्ट्रपति की स्वीकृति के उपरांत अधिवक्ता सक्सेना को यह जिम्मेदारी सौंपी जाती है।

उक्त नियुक्ति आदेश जारी होने की तिथि से आगामी तीन वर्ष अथवा अगले आदेश तक लागू रहेगी।

अधिवक्ता डॉ. विनय कांत सक्सेना की नियुक्ति विधि एवं न्यायिक कार्यों को अधिक प्रभावी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से की गई है।

 सक्सेना की नियुक्ति को लेकर स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन इन राजस्थान सहित सामाजिक संगठनों ने हर्ष के साथ उन्हें बधाईयां प्रेषित की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow