जल दाय विभाग द्वारा रिकनेक्शन शुल्क लेने का विरोध,

Oct 10, 2025 - 13:58
 0  20
जल दाय विभाग द्वारा रिकनेक्शन शुल्क लेने का विरोध,

दिया ज्ञापन

गंगापुर

 शहर के वार्ड संख्या 6 में जलदाय विभाग द्वारा पानी सप्लाई हेतु प्लास्टिक की नई पाइपलाइन डाली जा रही है।

पाइपलाइन डालने से सभी नल कनेक्शन धारको को फिर से कनेक्शन लेने पड़ेंगे।

रिकनेक्शन के लिए विभाग के लोगों द्वारा शुल्क लिए जाने का मोहल्ले वासियों ने विरोध किया।

 अनेक महिलाओं और पुरुषों ने जलदाय विभाग पहुंचकर ज्ञापन दिया।

 स्थानीय निवासी राम प्रसाद माली ने बताया कि जहां पूरे गंगापुर में पानी सप्लाई हेतु लोहे की पाइपलाइन डाली गई परंतु वार्ड 6 में प्लास्टिक की पाइपलाइन डाली जा रही है ।

जहां एक और सरकार प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने के लिए अनेक प्रयास कर रही है वहीं वार्ड नंबर 6 के निवासियों को प्लास्टिक के पाइप से पानी पिलाया जाना कहां तक उचित है ।

क्या यह पाइपलाइन बीपीए फ्री के नियमों का पालन करती हैं। स्थानीय महिलाओं ने आरोप लगाया कि पाइपलाइन डालने वाले ठेकेदार के प्रतिनिधि द्वारा हमारे साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है और राज कार्य बाधा केस दर्ज करने की धमकी दी जाती है ।

अधिकारी ने आश्वासन दिया कि रिकनेक्शन के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

कनेक्शन के लिए सामग्री कनेक्शन धारक को देनी होगी ।

ज्ञापन देने वालों में नगर पालिका उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गहलोत, घनश्याम माली ,गजेंद्र माली ,चेतन पवार, नन्द किशोर माली ,मनोहर राणवा, भंवरलाल राणवा ,दीपक माली, चंदू माली ,विनोद प्रजापत ,प्रदीप शर्मा, सुरेश माली, चित्रा देवी ,मैना माली और अनेक महिलाएं पुरुष मौजूद थे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow