शहर के मुख्य बाजार से हटाए अतिक्रमण

Nov 7, 2024 - 15:26
 0  207
शहर के मुख्य बाजार से हटाए अतिक्रमण
शहर के मुख्य बाजार से हटाए अतिक्रमण

भीलवाडा:- भैरू लाल माली

 भीलवाडा।नगर निगम द्वारा मुख्य बाजार से हटाए गए अस्थाई अतिक्रमण नगर निगम आयुक्त हेमाराम चौधरी ने बताया कि शहर के मुख्य बाजार में हो रहे अस्थाई अतिक्रमणों को हटाया गया है। मुख्य बाजार में बालाजी मार्केट, यूआईटी मार्केट एवं स्टेशन रोड पर अस्थाई अतिक्रमण होने से आवाजाही में बाधा उत्पन्न हो रही थी। निगम की टीम द्वारा गुरुवार को उक्त सभी बाजारों से अस्थाई अतिक्रमण हटाए गए एवं अतिक्रमियों को पुनः अतिक्रमण नहीं करने हेतु पाबंद भी किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow