भारतीय जनता पार्टी का 46वां, स्थापना दिवस सम्पन्न।

Apr 7, 2025 - 11:14
 0  44
भारतीय जनता पार्टी का 46वां, स्थापना दिवस सम्पन्न।

भीलवाड़ा:-भैरू लाल माली

 भीलवाड़ा। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के 46 वे, स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम प्रताप मंडल में सम्पन्न हुआ।

 स्थापना दिवस के मंडल संयोजक शम्भु लाल वैष्णव ने बताया कि प्रदेश एवं जिला निर्देश के अनुसार 6 अप्रैल को स्थापना दिवस को भाजपा प्रताप मंडल में मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह जादौन के नेतृत्व में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के निवास स्थान एवं प्रतिष्ठानों पर पार्टी का ध्वज लगाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह जादौन के निवास स्थान से श्री गणेश किया  गया।

 तत्पश्चात मंडल में निवास करने वाले पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ  के घर घर जाकर पार्टी ध्वज फहराया गया।

 कार्यक्रम में शामिल पार्षद लव कुमार जोशी, पार्षद पं. अशोक शर्मा, जिला परिषद सदस्य अशोक तलाईच, मंडल प्रवक्ता गिरिराज गहलोत, आई टी सेल प्रभारी अवधेश विश्नोई, मंत्री ओमप्रकाश सिंह, मन की बात संयोजक अशोक टहिलानी, शक्ति केंद्र संयोजक दिनेश गोंड, पं. पियुष दाधिच मोहन लाल सुथार, एवं अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow