भारतीय किसान संघ की कार्यकारिणी का गठन

Jul 28, 2024 - 10:35
 0  27
भारतीय किसान संघ की कार्यकारिणी का गठन

कन्हैयालाल बने सवाईपुर तहसील अध्यक्ष

 सवाईपुर भीलवाड़ा :-सांवर वैष्णव

 भारतीय किसान संघ की सवाईपुर तहसील की बैठक सवाईपुर के निजी विद्यालय में जिला उपाध्यक्ष भैरूलाल शर्मा की अध्यक्षता और प्रदेश उपाध्यक्ष बद्रीलाल जाट के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई । बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष जाट ने भारतीय किसान संघ की स्थापना एवं आन्दोलनात्मक गतिविधियों के बारे में विस्तार से चर्चा की । वही बैठक में सर्वसम्मति से तहसील कार्यसमिति का गठन किया गया, जिसमें तहसील अध्यक्ष कन्हैयालाल कुम्हार सोपुरा, मंत्री भैरूलाल जाट सवाईपुर, उपाध्यक्ष गोवर्धन शर्मा चावंडिया, सहमंत्री राधेश्याम बलाई गोठड़ा, युवा प्रमुख राजूलाल सुथार पिथास, महिला प्रमुख नारायणी प्रजापत सोपुरा, जैविक प्रमुख जमनालाल धाकड़ किशनगढ़, प्रचार प्रमुख सांवरमल वैष्णव ढ़ेलाणा, पर्यावरण प्रमुख भंवरलाल जाट नोहरा, वर्षा जल संरक्षण प्रमुख भोजराज गाड़री खरेड़, पशुपालन डेयरी प्रमुख गणेश लाल शर्मा कंवलियास, विपणन प्रमुख शंकर लाल जाट बनकाखेड़ा, विधि सहायक ईश्वर सिंह कानावत नोहरा, विद्युत प्रमुख रामेश्वर लाल जाट बलिया खेड़ा, राजस्व प्रमुख बद्रीलाल शेषमा सवाईपुर, सहकारिता प्रमुख सुशील श्रौत्रिय सवाईपुर, बीज प्रमुख अमरचंद गुर्जर दातड़ा, सदस्य मांगीलाल जाट नोहरा, लादू लाल पड़वा बड़ला, बद्री लाल जाट रेड़वास, गोपाल तेली सवाईपुर को नियुक्त किया गया ।।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow