भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का ओबीसी मोर्चा भीलवाड़ा ने किया सम्मान।

Mar 8, 2025 - 20:58
 0  74
भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष  का ओबीसी मोर्चा भीलवाड़ा ने किया सम्मान।
भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष  का ओबीसी मोर्चा भीलवाड़ा ने किया सम्मान।

भीलवाड़ा:- भैरू लाल माली

भीलवाड़ा। जयपुर प्रदेश बीजेपी कार्यालय में प्रदेश ओबीसी मोर्चा द्वारा आयोजित नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष सम्मान समारोह कार्यक्रम में भीलवाड़ा से ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष भगवत सिंह राठौड़ के नेतृत्व में ओबीसी मोर्चा ने नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड एवं ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चंपालाल गैदर का सम्मान किया। ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री रतनलाल आचार्य ने बताया कि 8 मार्च को ओबीसी मोर्चा भाजपा द्वारा प्रदेश कार्यालय पर आयोजित नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष के सम्मान समारोह में भीलवाड़ा से मोर्चा जिला अध्यक्ष भगवत सिंह राठौड़,जिला उपाध्यक्ष कल्याण आचार्य, जगदीश चौधरी, जिला मंत्री रतनलाल आचार्य, सोशल मीडिया प्रभारी हंसराज चौधरी, जिला कार्यकारी सदस्य नानूराम माली, किशन रायका, विजय जायसवाल, दिनेश माली सहित कई कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow