पुलिस ने कांग्रेस कंजर सहित पांच स्थाई वारण्टीयो को किया गिरफ्तार

Jul 26, 2025 - 11:31
 0  70
पुलिस ने कांग्रेस कंजर सहित पांच स्थाई वारण्टीयो को किया गिरफ्तार

9 साल से फरार चल रहे 02 स्थाई वारण्टीयों को भी किया गिरफतार

 भीलवाड़ा ( महेन्द्र नागौरी) जिले की पुलिस ने दो अलग-अलग थानों में कार्रवाई करते हुए कुल 7 स्थाई वारण्टी को गिरफ्तार किया है।

 जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना कोटडी ने दो दो स्थाई वारण्टी को गिरफ्तार किया जिनमे दशरथ गुर्जर और रामलाल जाट को 9 साल से फरार रहने के बाद गिरफ्तार किया है।

 गिरफ्तारी की जानकारी:- दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस थाना बिगोद ने पांच स्थाई वारण्टी को गिरफ्तार किया जिनमे भगवानलाल किर, सत्यनारायण, दिनेश सुवालका, कांग्रेस कंजर और मुकेश भाट को गिरफ्तार किया है।

थाने के 6 स्थाई वारण्टों का निस्तारण: पुलिस ने थाने के कुल 6 स्थाई वारण्टों का निस्तारण किया है।

बतादें की भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक धमेन्द्र सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने विशेष अभियान चलाकर इन स्थाई वारण्टी को गिरफ्तार किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow