जयपुर में होगा प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान

Jun 18, 2025 - 18:43
 0  149
जयपुर में होगा प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान

सम्मान समारोह का महाकुम्भ

 शाहपुरा:- राजेन्द्र खटीक

शाहपुरा!जयपुर में ऑल इंडिया खटीक समाज परिवार जोड़ो मंच के तहत 22 जुन 2025 को महाकुम्भ होने जा रहा है।

ऑल इंडिया खटीक समाज परिवार जोडो मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरिराज खींची के निर्देश एवं राजस्थान के ऑल इंडिया खटीक समाज परिवार जोड़ो मंच के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश तंवर के और शाहपुरा भीलवाड़ा से राजेन्द्र चन्देरिया के सानिध्य में कार्यक्रम आयोजित होगा।

इन्होंने बताया कि नादरपुरा रोड सीआईएसएफ के सामने कुंडा आमेर जयपुर में कार्यक्रम समारोह आयोजित होगा।

जिसमें 8 वी क्लास,10 वी क्लास व 12 वी क्लास के छात्र-छात्राओं के 60% ' 70% ' 80% से अंक प्राप्त करने वालो को अलग-अलग केटेगरी से सम्मानित किया जाएगा जिसमे सरकारी महिला कर्मचारी को भी सम्मानित किया जाएगा।

सम्मान करने वालो में मंत्री व आईएएस,आईपीएस अधिकारी व सम्माज के लोगों द्वारा सम्मानित किया जाएगा।जिसमे खेलकुद में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी महिलाओ का सम्मान भी किया जाएगा।

राजेन्द्र चन्देरिया ने बताया कि वैसे तो समाज मे बहुत से सम्मान समारोह होते है पर ये सम्मान सम्मारोह एक महाकुम्भ है जिसमे पुरे भारत के छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह है जिसमे 60%वाले बालक-बालिकाओ को भी सम्मान दिया जाएगा इसमें अलग-अलग केटेगरी को अलग-अलग पुरस्कार दिया जाएगा।

यह खटीक समाज का बहुत ही बड़ा शिक्षा पुरस्कार का सम्मान समारोह का महाकुम्भ है।राजेन्द्र चन्देरिया ने कहा कि शिक्षा वह शेरनी का दुध है जो पियेगा वही दहाड़ेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow