26 साल से जर्जर सड़क से त्रस्त ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन,

May 19, 2026 - 14:27
May 19, 2026 - 14:29
 0  16
26 साल से जर्जर सड़क से त्रस्त ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन,

शीघ्र निर्माण की मांग उ

दलियास। ग्राम पंचायत उदलियास क्षेत्र के ग्रामीण पिछले करीब 26 वर्षों से बदहाल सड़क की समस्या से जूझ रहे हैं। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे होने से आवागमन बेहद कठिन हो गया है।

परेशान ग्रामीणों ने सोमवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर सड़क का शीघ्र निर्माण करवाने की मांग की।

ग्रामीणों ने बताया कि हाथीभाटा चौराहा से उदलियास, चतरपुरा और कोदूकोटा तक जाने वाला मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। यह सड़क क्षेत्रवासियों के लिए भीलवाड़ा आने-जाने का प्रमुख रास्ता है। मजदूरी, शिक्षा और अन्य कार्यों के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इसी मार्ग से आवागमन करते हैं, लेकिन सड़क पर गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

खासकर युवाओं की बाइकें आए दिन खराब हो रही हैं और दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है।

 ग्रामीण प्रतिनिधियों विकास मूंदड़ा, मुरलीधर व्यास और एडवोकेट अरविंद सेन ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों से शिकायत की जा चुकी है।

 विधायक गोपीचंद मीणा और प्रधान करण सिंह बेलवा को भी सड़क की स्थिति से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है।

 ज्ञापन में प्रशासन से मांग की गई कि वर्षों से उपेक्षित इस सड़क का जल्द निर्माण करवाकर ग्रामीणों को राहत दिलाई जाए।

 इस दौरान एडवोकेट अरविंद सेन, मुरलीधर व्यास, विकास मूंदड़ा सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow