स्वास्थ्य सुविधाओं में आग की घटनाओं की रोकथाम और प्रबंधन

Apr 22, 2025 - 19:33
 0  37
स्वास्थ्य सुविधाओं में आग की घटनाओं की रोकथाम और प्रबंधन
स्वास्थ्य सुविधाओं में आग की घटनाओं की रोकथाम और प्रबंधन

चिकित्सा कर्मियों ने ली अग्नि सुरक्षा की शपथ

 भीलवाड़ा:-भैरू लाल माली

भीलवाड़ा। स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशानुसार जिले मे 26 अप्रैल 2025 तक मनाए जा रहे "अग्नि सुरक्षा सप्ताह" के तहत जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सा कर्मियों ने अग्नि सुरक्षा की शपथ ली।

 अभियान के तहत जिले मे वर्चुअल शपथ ग्रहण सहित अग्नि सुरक्षा पर विविध गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के उपायों की जानकारी प्राप्त की।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सी. पी. गोस्वामी ने बताया कि यह अभियान इस वर्ष की थीम "एकजुट होकर आग जलाओ, अग्नि सुरक्षित भारत को प्रज्वलित करो", स्वास्थ्य सुविधाओं में आग की घटनाओं की रोकथाम और प्रबंधन के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

 जो स्वास्थ्य सेवाओं में समन्वित सुरक्षा प्रयासों पर बल देता है। सप्ताह के दौरान कर्मचारियों को फायर सेफ्टी उपकरणों के उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही, आग लगने की स्थिति में प्राथमिक प्रतिक्रिया, सुरक्षित निकासी एवं मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपायों पर विशेष ध्यान दिया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow