सेवानिवृत्ति के बाद समाजसेवा का संकल्प

Jun 1, 2026 - 09:10
 0  202
सेवानिवृत्ति के बाद समाजसेवा का संकल्प

तहसीलदार गुणवंत लाल माली का हुआ भव्य सम्मान

छोटी सादड़ी।

 राजस्थान प्रदेश माली सैनी महासभा द्वारा चित्तौड़गढ़ जिले में तहसीलदार पद से सेवानिवृत्त हुए गुणवंत लाल माली का समाज सेवा में उनके योगदान एवं समर्पण के लिए भव्य सम्मान किया गया।

 छोटी सादड़ी स्थित हिन्दू धर्मशाला प्रांगण में आयोजित समारोह में महासभा के पदाधिकारियों ने साफा पहनाकर, माल्यार्पण एवं श्रीफल भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महासभा के प्रदेश महामंत्री गोपाल लाल माली ने कहा कि सरकारी सेवा से सेवानिवृत्ति के बाद भी समाज और जनहित के कार्यों में सक्रिय रहना चाहिए।

 इससे न केवल समाज को लाभ मिलता है, बल्कि वरिष्ठ नागरिकों का अनुभव भी नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक बनता है।

 सम्मान समारोह में गुणवंत लाल माली ने कहा कि राजकीय सेवा के दौरान जनता की सेवा उनका दायित्व था और अब सेवानिवृत्ति के बाद समाजसेवा ही उनका प्रथम लक्ष्य रहेगा।

 उन्होंने समाजहित के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प व्यक्त किया। समारोह से पूर्व गौशाला में सेवा कार्य भी किया गया।

 इस अवसर पर उपस्थित जनों ने समाज के प्रति सेवा, समर्पण और सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में महासभा के जिलाध्यक्ष भैरूलाल माली, जिला महामंत्री सत्यनारायण गुलगांवा, फूले सेवा संस्थान के नानूराम गोयल, माली सैनी कर्मचारी संस्था के अध्यक्ष तोताराम सांखला, माली (सैनी) युवा महासभा के गंगापुर तहसील अध्यक्ष रूपचंद सैनी, पीएनबी बैंक प्रबंधक मनीष चौहान, फैशन आइकॉन जया चौहान सहित महासभा के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow