सुख शांति एवं समाज कल्याण के लिए ग्रह ग्रह यज्ञ 31 दिसंबर को

Dec 25, 2023 - 11:26
 0  111
सुख शांति एवं समाज कल्याण के लिए ग्रह ग्रह यज्ञ 31 दिसंबर को

गंगापुर रामप्रसाद माली

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में गायत्री चेतना केंद्र गंगापुर के माध्यम से 31 दिसंबर रविवार को ग्रह ग्रह गायत्री यज्ञ किए जाएंगे गायत्री परिवार गंगापुर के परिजन चांदमल सेन ने बताया कि वर्तमान समय में सभी प्राणी किसी ना किसी रूप में दुखी है पाश्चात्य संस्कृति और आधुनिक सुविधाओं को प्राप्त करने की होड़ में लगा हुआ है अपने मन की शांति और समाज कल्याण को भूल चुका है ऐसी विषमताओं को दूर करने , सुख- शांति एवं समाज कल्याण हेतु गायत्री परिवार के परिजन घर घर जाकर यज्ञ - हवन करेंगे जमनालाल सुथार ने बताया कि गंगापुर में 108 यज्ञ करने का लक्ष्य है इसके लिए अन्य स्थानों से 50 कार्यकर्ता गंगापुर में आएंगे यज्ञ करने का समय प्रातः 9:00 बजे से 12:00 तक रखा गया है 29 दिसंबर तक यज्ञ करवाने वालों का पंजीयन किया जाएगा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow