मेजर ध्यानचंद की जीवनी पर बनी डाक्यूमेंट्री का किया प्रदर्शन

सरवाड़:-राहुल माली
सरवाड।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सरवाड़ द्वारा शहर में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को याद करते हुए उनके जीवन पर बनी हुई डाक्यूमेंट्री का प्रदर्शन कर विद्यार्थियों को मेजर ध्यानचंद के जीवन और उनकी उपलब्धियों से अवगत कराया। इस इस सन्दर्भ में मिली जानकारी के अनुसार विद्यालय के शारीरिक शिक्षक मोहन ने खेल दिवस पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के अंत मे विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री अभिलेख व्यास ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के दौरान नगर मंत्री अभिलेख व्यास, अजय जांगिड़, राहुल अरोड़ा, ललित मेवाड़ा, प्रियांशु सोनी, केशव डोडिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
What's Your Reaction?






