भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर घर किए तिरंगे वितरित
सरवाड़:- राहुल माली
सरवाड।आजादी के अमृत महोत्सव के तहत चलाए जा रहे घर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को भाजपा के युवा नेता दर्शन जैन ने शहर में घर घर तिरंगे वितरित किए। इस सन्दर्भ में मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के युवा नेता दर्शन जैन ने अपनी युवा टीम के साथ बुधवार को घर घर जाकर तिरंगे वितरित कर आमजन को जागरूक कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस अभियान का आमजन को भागीदार बनाया। बुधवार को श्री जैन के नेतृत्व में शहर के दुधाड़िया बाजार, दावलमीर घाटी , मथुराधीश मंदिर , आदि स्थानों पर तिरंगा अभियान के तहत लोगों को तिरंगे वितरित कर आमजन एवम युवाओं को जागरूक किया। इस अभियान में दर्शन जैन , महेश खींची , सौरभ पांचाल , मोहित खींची , विष्णु पांचाल , राहुल माली आदि कार्यकर्तागण मौजूद थे।
What's Your Reaction?






