बलिदान दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को किया याद

May 24, 2025 - 17:26
 0  81
बलिदान दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को किया याद
बलिदान दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को किया याद

मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दी श्रध्दांजली 

 भीलवाड़ा:-भैरू लाल माली

भीलवाड़ा/जयपुर।राजीव गांधी फाउंडेशन (RGH) की ओर से स्वेजई फार्म, सोडाला स्थित हीरा वैली रिसॉर्ट में बलिदान दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी को देश भक्ति संगीत के माध्यम से याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

राजीव गांधी फाउंडेशन (R G F) अध्यक्ष जयपुर भवानी शंकर माली ने बताया कि राजीव गांधी फाउंडेशन (RGH) की ओर से स्वेज फार्म, सोडाला स्थित हीरा वैली रिसॉर्ट में विगत 14 वर्षों से 21 मई को बलिदान दिवस पर देशभक्ति संगीत के माध्यम से राजीव गांधी को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाती है।

इस बार संगीत संध्या में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शिरकत कर राजीव गांधी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर गायक कलाकार लियाकत अली सहित सभी कलाकारों का दुपट्टा ओढ़ाकर उनका सम्मान किया।

कार्यक्रम में विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, विधायक रफीक खान ,बोर्ड के पूर्व चेयरमैन राजीव अरोड़ा, पवन गोदारा , खानू खां बुदवाली , पप्पू लाल प्रजापति, राम सहाय बाजिया, जयपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष आर आर तिवारी, संजय बापना , गिरिराज गर्ग, हुकम सिंह कश्यप,ओबीसी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष हरसहाय यादव, प्रदेश संयोजक ताराचंद गहलोत, पीसीसी सचिव अजय सिंह,धर्म सिंह सिंघानिया, संजय बाहेती सहित जयपुर शहर कांग्रेस के जिला पदाधिकारी,ब्लॉक अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, पार्षद गणों सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पीत कर उन्हें याद किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow