दीपावली सजावट प्रतियोगिता, नेताजी सुभाष मार्केट प्रथम

Nov 14, 2023 - 11:41
 0  176
दीपावली सजावट प्रतियोगिता, नेताजी सुभाष मार्केट प्रथम

भीलवाडा :-भेरू लाल माली

भीलवाड़ा । दीपावली के अवसर पर जिला यूनेस्को एसोसिएशन द्वारा सामुहिक सजावट को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से आयोजित दीपावली सजावट प्रतियोगिता-2023 का प्रथम पुरस्कार नेताजी सुभाष मार्केट, द्वितीय पुरस्कार सदर बाजार तथा सार्वजनिक सर्कल के लिए गोलप्याऊ चौराहे को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। प्रदेश संयोजक गोपाललाल माली ने बताया कि जिला यूनेस्को एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश जैन की अध्यक्षता में गठित निर्णायक मण्डल के सदस्यों केजी कदम, प्रकाश चन्द्र छाबड़ा, कल्पेश चौधरी, हरनारायण माली, ललित अग्रवाल, विशाल विजयवर्गीय, श्रीमती मधु लोढा द्वारा शहर के श्रेष्ठ बाजारों व प्रतिष्ठानों का सजावट के लिए चयन किया गया। बाजार सजावट में तीसरा स्थान नया बाजार व महावीर मार्केट (कमाल का कुआं) को संयुक्त रूप से चुना गया। व्यक्तिगत सजावट के लिए आनंद आर्नामेंट प्रथम, पुर रोड़ लिलेण्ड चौराहा स्थित राजस्थान टेंट द्वितीय स्थान पर रहा। तीसरे नम्बर पर मानवी टेंट हाउस को चुना गया। वहीं सात्वना पुरस्कार के लिए होटल राघव का चयन किया गया। सार्वजनिक स्थल में राजीव गांधी सर्किल द्वितीय और सूचना केन्द्र चौराहा को तृतीय पुरस्कार मिला। व्यक्तिगत सजावट में विशेष पुरस्कार के लिए चित्रकार केजी कदम को स्टेशन चौराह पर राम मंदिर रंगौली के लिए चुनाव किया गया। निर्णायक कमेटी ने दिनांक 11 नवम्बर से 12 नवम्बर तक विभिन्न बाजारों सहित सर्कलों व व्यक्तिगत सजावट का भी अवलोकन किया। भीलवाड़ा जिला यूनेस्को एसोसिएशन के अध्यक्ष चेतन मानसिंहका ने बताया कि निर्णायक मण्डल की बैठक में लिये गये निर्णय के अनुसार सभी विजेताओं को आगामी कार्यक्रम में पुरस्कार के रूप में ट्रॉफी व प्रशंसा पत्र दिये जायेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow