जिला अध्यक्ष पद के लिए राजीव शुक्ला ने एआईसीसी प्रभारी नदीम जावेद को सौंपा आवेदन

Oct 19, 2025 - 08:55
 0  24
जिला अध्यक्ष पद के लिए राजीव शुक्ला ने एआईसीसी प्रभारी नदीम जावेद को सौंपा आवेदन

सूरौठ।

 राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजीव शुक्ला ने शनिवार को कांग्रेस के नए जिला अध्यक्ष की नियुक्ति के लेकर हिंडौन आए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी नदीम जावेद को करौली जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त करने का अपना आवेदन सोंपा।

 मीडिया प्रभारी रामप्रताप पाराशर ने बताया कि इस दौरान शुक्ला ने एआईसीसी प्रभारी नदीम जावेद को आवेदन के जरिए बताया कि उन्होंने अपने सक्रिय राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1998 में यूथ कांग्रेस में जिला अध्यक्ष पद पर रहकर शुरू की। इसके बाद कांग्रेस के प्रमुख संगठन सेवा दल के जिला अध्यक्ष रहे।

इसके अलावा बीते 15 सालों से जिला कांग्रेस कमेटी करौली के विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। अपने 28 साल के सक्रिय राजनीतिक जीवन में शुक्ला अखिल भारतीय राजीव गांधी विचार मंच के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष के पद पर लगातार 9 साल रहे हैं।

 शुक्ला वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं राजस्थान देवस्थान बोर्ड के सदस्य है। हिंडौन सिटी के एक मैरिज होम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजित हुई संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में एआईसीसी प्रभारी नदीम जावेद का हिंडौन क्षेत्र के दर्जनों कांग्रेसियों ने जिला अध्यक्ष पद के लिए अपने-अपने बायोडाटा सौंपे।

 कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद के लिए सूरौठ कस्बे निवासी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बत्तू मेंबर एवं प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी में कई वर्षों से विभिन्न पदों पर रही विजय वाला शर्मा ने भी एआईसीसी प्रभारी नदीम जावेद को जिला अध्यक्ष पद पर चयन करने के लिए अपने आवेदन प्रस्तुत किये।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow