कोहरे का कहर
सड़कों पर थमी वाहनों की रफ्तार
गंगापुर ।आमली क्षेत्र में गुरुवार सुबह 8 बजे घना कोहरा छा जाने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया।
कोहरे की चादर इतनी घनी रही कि सड़कों पर दृश्यता कुछ ही मीटर तक सिमट गई, जिसके चलते वाहनों की आवाजाही लगभग ठप हो गई।
सुबह के समय मुख्य मार्गों पर वाहन रेंगते नजर आए, वहीं कई स्थानों पर चालक मजबूरी में वाहन रोककर खड़े हो गए।
दुपहिया वाहन चालकों, स्कूली बच्चों और कामकाजी लोगों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ी। देर से खुलते बाजार और बाधित यातायात के कारण आमजन को समय पर गंतव्य तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों के अनुसार अचानक बढ़े कोहरे ने पूरे क्षेत्र को अपनी गिरफ्त में ले लिया।
कोहरे के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रही
What's Your Reaction?







