केबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत का भीलवाड़ा आगमन पर किया भव्य स्वागत।

Dec 27, 2025 - 19:54
Dec 28, 2025 - 08:43
 0  31
केबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत का भीलवाड़ा आगमन पर  किया भव्य स्वागत।

भीलवाड़ा।राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के केबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत के भीलवाड़ा आगमन पर भदाली खेड़ा चौराहा पर फुलेरीया माली समाज संपत्ति ट्रस्ट व माली युवा सेवा संस्थान के नेतृत्व में भव्य स्वागत सम्मान किया गया।

फुलेरीया माली समाज संपत्ति व माली युवा सेवा संस्थान अध्यक्ष सत्यनारायण सोपरिया व दिनेश कुमार गढ़वाल ने बताया कि केबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत के भीलवाड़ा आगमन पर विभिन्न स्थानों पर माली समाज के लोगों द्वारा स्वागत सम्मान किया गया।

जिसमें प्रमुख रूप से भदालीखेड़ा चौराहे पर माली समाज के सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा माला पहना व साफा बंधवाकर स्वागत सम्मान किया गया।

कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत के भीलवाड़ा प्रवेश के दौरान फुलेरीया माली समाज संपत्ति ट्रस्ट व माली युवा सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं ने मंत्री का साफा बधवा व माला पहना कर भव्य स्वागत सम्मान कर आगवानी की फुलेरीया माली समाज संपत्ति ट्रस्ट व माली युवा सेवा संस्थान के सैकड़ो लोगों ने कई दर्जनो गाड़ियों के काफीलो के साथ महात्मा ज्योतिबा फूले व माली समाज के जयकारो के साथ शहर में प्रवेश किया तत्पश्चात नेहरू रोड़ स्थित फुलेरीया माली समाज संपत्ति ट्रस्ट के नोहर में प्रवेश किया मैं और राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री गहलोत द्वारा माली समाज के नोहरे में नगर निगम भीलवाड़ा एवं विधायक मद से कराए गए विभिन्न विकास कार्यों का 26 दिसंबर 2025 को लोकार्पण किया है माली समाज के नोहरे में नगर निगम द्वारा इंटरलॉकिंग टाइल्स एवं स्नान घर का निर्माण कराया गया है एवं विधायक मद से विश्रांति ग्रह का निर्माण किया गया है उक्त कार्यक्रम में सांसद दामोदर अग्रवाल, महापौर राकेश पाठक, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा,माली युवा संस्थान के अध्यक्ष सत्यनारायण सोपरिया ,संपत्ति ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश गढ़वाल, सचिव गौरी शंकर सैनी, कोषाध्यक्ष पूसा लाल माली उपाध्यक्ष देवीलाल सांखला अनिल अलूडिया, कालू मोरी, श्याम लाल रागासया, पिंटू चुल्लीवाल, दिनेश मोरी ,दिनेश रागयस्या ,शम्भू पारेता कन्हैया लाल गढ़वाल, संपत बुलिवाल ,नारायण गोपाल ,सहित नगर निगम के पार्षद, पूर्व पार्षद, जनप्रतिनिधि एवं माली समाज के समाज जन उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow