कांग्रेस अध्यक्ष की आब्जर्वर ने की रायशुमारी

Oct 7, 2025 - 17:36
Oct 7, 2025 - 17:38
 0  114
कांग्रेस अध्यक्ष की आब्जर्वर ने की  रायशुमारी

माली ने नराणीवाल के पक्ष में सौपा समर्थनपत्र

भीलवाड़ा

कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष को लेकर कल शाम कोटा बायपास रोड पर संजय कॉलोनी माहेश्वरी भवन में ऑब्जर्वर में रायशुमारी की तो वही भावी जिला अध्यक्षों के साथ पहुंची टोली की भी नब्ज टटोली।

 वहीं दूसरी और इस दौरान गुटबाजी भी खुलकर सामने आ गई। समर्थकों के रूप में कौन किसके साथ है और किसने किसके लिए पैरवी की यह नजारा भी देखने लायक रहा।

वहीं भावी जिलाध्यक्षों के समर्थक ढोल नगाड़ों सहित माहेश्वरी भवन पहुंचे। जिसे भावी जिलाध्यक्ष का शक्ति प्रदर्शन भी बताया गया।

 आब्जर्वर जम्मू कश्मीर के पूर्व मंत्री वकार रसूल वानी और राजस्थान के पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर सहित दो अन्य सदस्यों द्वारा खुले में की गई रायशुमारी पर मौजूद कांग्रेस पदाधिकारीयों ने दबी जुबान में आपत्ति भी जताई, की ऐसा करना ठीक नहीं है, कौन किसके पक्ष में और किसकी पैरवी के लिए आया है, यह सबकुछ ओपन करना ठीक नहीं है।

 वही ऑब्जर्वर भावी जिला अध्यक्षों के दस-दस समर्थकों से पूछा आप किस समाज से हैं और जिले में आपकी समाज के कितने वोटर हैं आप कितने समय से संगठन में सक्रिय हैं और किस पद पर रह चुके हैं वर्तमान में किस पद जबकि ऑब्जर्वर द्वारा भावी जिला अध्यक्षों से भी सवाल जवाब किए गए।

हालांकि सबसे मजबूत दावेदारी पूर्व सभापति व भीलवाड़ा विधानसभा कांग्रेस के प्रत्याशी रहे ओम नरायणीवाल की रही व उनके समर्थन में राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा के प्रदेश महामंत्री व जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारिणी सदस्य गोपाल लाल माली ने अपनी टीम के साथ नराणीवाल के पक्ष में अपना समर्थन पत्र सौंप कर नरायणीवाल को जिला अध्यक्ष बनाने की पेरवी की।

 *इन्होंने जताई दावेदारी....*

नगर परिषद के पुर्व सभापति ओमप्रकाश नराणीवाल, महेश सोनी, मोहम्मद याकूब, जीपी खटीक, एडवोकेट हेमेंद्र शर्मा, एडवोकेट कुणाल ओझा, पूर्व सभापति व पार्षदा मंजू पोखरना, व्यवसायी संजय पेड़ीवाल ने जिलाध्यक्ष के लिए अपने समर्थकों के साथ दावेदारी जताई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow