सरवाड़ नगर पालिका के तत्वावधान में आयोजित विशाल भजन संध्या का आयोजन

Sep 12, 2024 - 07:56
 0  333
सरवाड़ नगर पालिका के तत्वावधान में आयोजित विशाल भजन संध्या का आयोजन

सरवाड शहर के खिरिया गेट क्षेत्र में स्थित तेजा जी महाराज के मंदिर क्षेत्र में बुधवार की रात्रि को नगर पालिका प्रशासन के तत्वावधान एवम क्षेत्रीय विधायक शत्रुघ्न गौतम के मुख्य आतिथ्य में एक विशाल भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित किया गया वही प्रसिद्ध भजन गायक प्रकाश माली द्वारा प्रस्तुत भजनों पर भजन संध्या में मौजूद हजारों श्रोतागण झूम उठे। जानकारी के अनुसार मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक शत्रुघ्न गौतम ने दीप प्रज्वलित कर भजन संध्या कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक शत्रुघ्न गौतम का माल्यार्पण कर एवम उन्हें साफा बंधाकर स्वागत किया गया। इसके पश्चात प्रसिद्ध भजन गायक प्रकाश द्वारा प्रस्तुत भजनों पर श्रोतागण झूम उठे। इसी तरह भीलवाड़ा से आई भजन गायिका प्रियंका विश्वकर्मा ने भी भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी। भजन संध्या में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। यह कार्यक्रम देर रात्रि तक चला। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल खटीक, हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष भागचन्द चापा, पूर्व चेयरमैन दुर्गालाल माली, राधेश्याम पोरवाल, पार्षद करण बंजारा, पूर्व पार्षद शैलेन्द्र जैन, नवीन सोनी सहित जन प्रतिनिधि एवम गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow