मुस्लिम सद्भाव ने किया सम्मान समारोह
भीलवाड़ा -
मुस्लिम सद्भाव सेवा समिति भीलवाड़ा ने पुर में हुए अंजुमन कमेटी आम मुसलमानान चुनाव में विजयी रहे पदाधिकारियों के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया।
समिति के सदर हाजी शरीफ खां पठान के नेतृत्व में अंजुमन कमेटी के सदर रमजान मोहम्मद सौरगर, सेक्रेटरी जाकिर नीलगर और खजांची जाबिर मंसूरी का दस्तारबंदी कर और माला पहनाकर स्वागत किया गया।
इस आयोजन का उद्देश्य आपसी भाईचारा और सद्भावना को बढ़ावा देना था।
इस मौके पर कमेटी के सदर हाजी शरीफ खां पठान, महामंत्री इकबाल पठान, खजांची गुलाम मोहम्मद बागवान, हनीफ पठान, इश्तियाक पठान, नूरेइलाई पठान, रफीक अंसारी आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?







