बिजली गिरने से टूटी नहर
मेजा बांध में नहीं पहुंचा मातृकुंडिया बांध का पानी
भीलवाड़ा
बिजली गिरने से नहर के टूट जाने से मातृकुंडिया बांध से मेजा बांध में पानी की आवक थम सी गई है ।
आपको बतादे की भीलवाड़ा जिले के मेजा बांध की लाईफ लाईन कही जाने वाली मेजा फीडर नहर है।
जिससे मातृकुंडिया बांध का पानी मेजा बांध में आता है । लेकिन सितंबर के पहले सप्ताह में चैन संख्या 1015 पर साइफन के कुएं पर बिजली गिरने से नहर टूट गई।
जिससे मेजा बांध में पानी की आवक थम सी गई है। मातृकुंडिया बांध का पानी मेजा बांध में नहीं पहुंच रहा।
मातृकुंडिया बांध के सहायक अभियंता धीरज बेनीवाल ने बताया कि मेजा फीडर नहर का मरम्मत कार्य तीव्र गति से चल रहा है ।
शीघ्र ही मरम्मत कार्य हो जाने पर मातृकुंडिया बांध से नहर के माध्यम से मेजा बांध में पानी पहुंचाया जाएगा मेजा बांध की भराव क्षमता 30 फिट है ,और वर्तमान में बांध का गेज 28.6 फिट है।
मातृकुंडिया बांध से मेजा फीडर नहर से पानी आवक होने पर गेज में बढ़ोतरी होगी।
What's Your Reaction?







