30 व 31 मई को सीकर में होगा राजस्थान नगर पालिका फेडरेशन का प्रांतीय अधिवेशन

May 18, 2026 - 19:17
 0  103
30 व 31 मई को सीकर में होगा राजस्थान नगर पालिका फेडरेशन का प्रांतीय अधिवेशन

भीलवाड़ा।

राजस्थान नगर पालिका अधिकारी एवं कर्मचारी फेडरेशन का प्रांतीय अधिवेशन 30 एवं 31 मई 2026 को सीकर में आयोजित किया जाएगा।

फेडरेशन के प्रांतीय संगठन मंत्री हरनारायण माली ने बताया कि अधिवेशन में प्रदेशभर के नगरीय निकायों के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल होकर अपनी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों पर मंथन करेंगे तथा आवश्यक मांगों को राज्य सरकार के समक्ष समाधान हेतु रखा जाएगा।

 उन्होंने बताया कि अधिवेशन में स्वायत्त शासन मंत्री, स्वायत्त शासन विभाग के सचिव, निदेशक स्वास्थ्य विभाग सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी भाग लेंगे।

 इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याओं, नवाचारों और प्रशासनिक सुधारों पर चर्चा की जाएगी।

अधिवेशन की तैयारियों को लेकर 18 मई 2026 को नगर निगम भीलवाड़ा में फेडरेशन की बैठक आयोजित हुई।

बैठक में प्रांतीय संगठन मंत्री हरनारायण माली एवं प्रांतीय कोषाध्यक्ष गोविंद सिंह वर्मा के सानिध्य तथा जिला अध्यक्ष नंदकिशोर पारीक की अध्यक्षता में विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

 बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रांतीय अधिवेशन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के पदों का कैडर रिव्यू, आरजीएचएस योजना में राज्य कर्मचारियों की तरह अनलिमिटेड इलाज सुविधा, मंत्रालयिक कर्मचारियों की भर्ती, सेवानिवृत्त कार्मिकों के पेंशन प्रकरणों का जिला स्तर पर निस्तारण तथा नगरीय निकाय कर्मचारियों के वेतन का भुगतान राज्य सरकार के मद से करने जैसी मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

 बैठक में जिला महामंत्री उमेश पत्रिया, अधिशासी अधिकारी तेजभान सिंह, शाहपुरा से अभिषेक शर्मा, मांडलगढ़ से राजेश गुर्जर, हमीरगढ़ से विजय माली, श्रीकांत त्रिपाठी सहित विभिन्न नगरीय निकायों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow