हरियालो राजस्थान एक पेड़ मां के नाम अभियान

Aug 7, 2024 - 14:32
 0  15
हरियालो राजस्थान एक पेड़ मां के नाम अभियान

विद्यालयों में हुआ सघन वरक्षारोपन

सरवाड़:- राहुल माली

 सरवाड ।हरियालो राजस्थान एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत बुधवार को शहर सहित उपखण्ड क्षेत्र में स्थित विभिन्न स्कूलों में सघन वरक्षारोपन कर पर्यावरण को हरा भरा बनाने का सकंल्प लिया गया। इस सन्दर्भ में मिली जानकारी के अनुसार इस अभियान के तहत मुख्यमंत्री वृक्षारोपण अभियान अंतर्गत शहर में स्थित राजकीय पुसी बाई विद्यालय में प्रधानाचार्य परमेश्वर कुमार मिश्र के नेतृत्व में 100 पौधे लगाये गए और श्री मिश्र ने सभी से आह्वान किया कि वे भी अपने आस पड़ोस, घर मे पौधे लगाये। इस अवसर पर शाला के शंकर लाल धाकड़,सीमा शर्मा,फरीद मोहम्मद,विक्रम सिंह जैसावत,रिंकू जैन,रोशन अली ,सुधीर कुमार सेन,कुलदीप सिंह आदि मोजुद थे। इसी तरह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हिंगोनिया में भी छात्राओं द्वारा वरक्षारोपन किया गया। इसी तरह शहर में स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के छात्र छात्राओं एवम विद्यालय स्टाफ द्वारा इस अभियान के तहत पेड़ लगाए गए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow