राशन विक्रेता संघ की नई टीम घोषित, शेर सिंह राठौड़ बने अध्यक्ष

May 22, 2026 - 16:01
 0  67
राशन विक्रेता संघ की नई टीम घोषित, शेर सिंह राठौड़ बने अध्यक्ष

बनेड़ा।

राशन विक्रेता संघ की तहसील कार्यकारिणी के चुनाव शुक्रवार को क्रय-विक्रय सहकारी समिति परिसर में शांतिपूर्ण एवं निर्विरोध रूप से सम्पन्न हुए।

 चुनाव प्रक्रिया के बाद नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें विभिन्न पदों पर सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।

 नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में शेर सिंह राठौड़ (डाबला) को अध्यक्ष, सोपात हुसैन (जीएसएस निकाला) को उपाध्यक्ष, अमर सिंह राठौड़ (जीएसएस बल्दरखा) को सचिव तथा पृथ्वीराज शर्मा (पायरा) को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसी प्रकार भेरूलाल बैरवा (बनेड़ा) को सहसचिव, भगवत सिंह कानावत (कंकोलिया) को सहकोषाध्यक्ष, सलीम मोहम्मद पठान (बनेड़ा) को संरक्षक, नरवर सिंह राठौड़ (बामणिया) को महामंत्री तथा सीताराम उपाध्याय (महुआखुर्द) को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

चुनाव के दौरान तहसील क्षेत्र के बड़ी संख्या में राशन विक्रेता उपस्थित रहे।

 नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सदस्यों ने स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

 पदाधिकारियों ने संघ के हितों की रक्षा और राशन विक्रेताओं की समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर कार्य करने का भरोसा दिलाया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow