भीलवाड़ा ने जयपुर को हराकर प्राप्त किया गोल्ड मेडल

Oct 6, 2025 - 14:16
 0  99
भीलवाड़ा ने जयपुर को हराकर   प्राप्त किया गोल्ड मेडल

भीलवाड़ा।अंडर 14 बास्केटबॉल स्टेट चैंपियनशिप में भीलवाड़ा विजेता रहा।

अंडर 14 स्कूली बास्केटबॉल स्टेट चैंपियनशिप सवाई माधोपुर में आयोजित की गई । 

चैंपियनशिप के फाइनल में भीलवाड़ा ने जयपुर को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

 विजेता टीम को गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।

भीलवाड़ा की टीम में न्यासा सैनी पुत्री हरनारायण माली, ज्योति जगरवाल , रिम्सा, हर्षिता योगी, गुंजन योगी अंजलि जाट का महत्वपूर्ण योगदान रहा, टीम के कोच वेद प्रकाश वर्मा थे।

भीलवाड़ा टीम के गोल्ड मेडल जीतने पर विभिन्न संगठनों एवं विद्यालय के स्टाफ द्वारा टीम को शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow