पुलिस को मिली संदिग्ध गतिविधियो की शिकायत

Aug 18, 2024 - 05:28
 0  223
पुलिस को मिली संदिग्ध गतिविधियो की  शिकायत

पुलिस द्वारा तीन पुरूष एवं तीन महिलाओ को किया गिरफ्तार

 भीलवाडा :-भैरू लाल माली

भीलवाडा । प्रतापनगर पुलिस द्वारा शनिवार को संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त 3पुरुष एवं 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया।थाना अधिकारी गजेंद्र सिंह नरुका ने बताया कि 100 फिट रोड शारदा चौराह के पास स्थित मकान में अवैध गतिविधिया संचालित होने की निरन्तर शिकायत प्राप्त हो रही थी। शनिवार को मुखबिर से सुचना मिली की शारदा चौराह स्थित मकान मे कुछ व्यक्ति एवं महिलाएं जिनकी गतिविधिया संदिग्ध है ।सुचना पर मय टीम कार्यवाही करते हुए मकान पर दबिश दी। मकान में 3 पुरूष व 3 महिलाएँ उपस्थित मिली। जिनसे उपस्थिती का कारण पुछा गया। संतोषप्रद जवाब नहीं देने के कारण एव उनकी गतिविधिया संदिग्ध होने से सभी को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति पंकज पुत्र अशोक पुरहित सांगानेरी गेट,भैरु पुत्र देबीलाल रेगर निवासी धूमडास,संजय पुत्र लादूलाल खारोल निवासी बोरडा एवं तीन अन्य महिलाए शामिल है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow