नीलकंठ महादेव मंदिर पुर में नवरात्रि की पूर्णाहुति के साथ ही शस्त्र पूजन और गुरु वंदन कार्यक्रम संपन्न
भीलवाड़ा : राजकुमार गोयल
भीलवाड़ा शहर के उपनगर पुर में स्थित नीलकंठ महादेव व्यायाम शाला परिसर में नवरात्रि के पावन पर्व पर 9 दिनों तक अखंड पाठ और पूजा अर्चना करने के बाद आज दशहरा के पूर्ण अवसर पर नवरात्रि महोत्सव की पूर्णाहुति का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
तत्पश्चात व्यायाम शाला में सस्त्र पूजन का कार्यक्रम विधि विधान पूर्वक संपन्न हुआ उसके बाद व्यायाम शाला के उस्ताद लादू लाल चौबे का साफा पहनाकर स्वागत किया गया।
व्यायाम शाला संचालक सत्यनारायण व्यास ने बताया कि विधि विधान पूर्व 9 दिन तक चले अनुष्ठान की पूर्णाहुति के बाद सम्मान समारोह में सभी वरिष्ठ जनों का सम्मान किया और जय घोष के साथ नारे लगाए गए।
आज दोपहर 1:00 बजे बाद उपनगर पुर के विभिन्न व्यायाम शाला द्वारा अखाड़ा प्रदर्शन करते हुए मुख्य मार्ग से निकलेंगे जो दशहरा मैदान रावनीया बडला (जगदीश चंद्र मेमोरीयल स्टेडियम) में दशानन का पुतला जलाया जाएगा ।
जहां पर आसपास के गांव और पुर के सभी बच्चे, महिलाएं और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे और इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे और आनंद लेंगे ।
नगर निगम भीलवाड़ा द्वारा दशानंद और मेघनाथ के पुतला का निर्माण करवाया गया है और इनको विधि विधान पूर्वक निश्चित समय में बड़े मंदिर से लक्ष्मी नारायण भगवान द्वारा जलाया जाएगा और यहां पर सभी अखाड़ों द्वारा हैरत अंगेत प्रदर्शन किए जाएंगे ।
दसम सेवा समिति द्वारा भी विशेष आयोजन किया जा रहा है जिसमें सभी को इस कार्यक्रम में पहुंचने के लिए कहा गया है।
आसपास के गावो द्वारा यहां पर भरी भीड़ रहती है और पुलिस प्रशासन द्वारा भी माकुल व्यवस्था की गई है ताकि आने वाले को किसी तरह की कोई समस्या पैदा ना हो
What's Your Reaction?







